फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous case

शराब कांडः इनामी रामनिवास सहित पांच तस्कर दबोचे, एक और फैक्टरी पकड़ी

Thu, 24 Jun 2021 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous case
बौनेर तिराहे के पास शराब प्रकरण में पकड़े गये आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
जहरीली शराब कांड में अकराबाद के अधौन में फैक्टरी चलाकर माल बेचने वाले विपिन-शिवकुमार से जुड़ा 25 हजार का इनामी शराब तस्कर रामनिवास उर्फ राजा दबोच लिया गया है। साथ में उसे संरक्षण देने वाला सहयोगी भी गिरफ्तार हुआ है। इनकी निशानदेही से कयामपुर इलाके से एक फैक्टरी भी पकड़ी गई है, जहां से तीन कर्मचारी काम करते हुए दबोचे गए हैं। बता दें कि रामनिवास विपिन-शिवकुमार से कच्चा माल लेकर खुद अपने यहां शराब बनाकर ठेकों पर सप्लाई देता था। इस कांड में शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद जब उसका नाम उजागर हुआ, तभी से वह फरार था।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार महुआ खेड़ा से 25 हजार रुपये के इनामी रामनिवास उर्फ राजा पुत्र रामप्रकाश निवासी रुखाला छर्रा हाल पता नगला थाना महुआखेड़ा की पुलिस टीमें सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। कभी उसकी लोकेशन नोएडा तो कभी अलीगढ़ के अपने गृह क्षेत्र में आ रही थी। पीछा करते हुए पुलिस ने रामनिवास को बीती रात उसके सहयोगी संरक्षणदाता पेट्रोल पंप मालिक रेशमपाल निवासी नगला माली गांधीपार्क के साथ गिरफ्तार किया है। इनसे हुई पूछताछ में उजागर हुआ कि ये दोनों पार्टनरशिप में कयामपुर इलाके में एक अवैध शराब फैक्टरी चला रहे थे। इसके लिए तैयार व कच्चा माल अधौन में पूर्व में जेल गए विपिन व शिवकुमार से खरीदता था। फिर उससे अपनी फैक्टरी में शराब तैयार कर देहात क्षेत्र के ठेकों पर सप्लाई देता था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर महुआखेड़ा क्षेत्र में कयामपुर में संचालित फैक्टरी पर छापा मारा। जहां से पवन कुमार, नीटू व विक्की निवासीगण रघुवीरपुरी बन्नादेवी अवैध शराब बनाते पकड़े गए। जहां से शराब बनाने के उपकरण/सामग्री आदि भी मिला है। मौके से पुलिस को 35 पेटी देसी शराब अपमिश्रित गुड ईवनिंग ब्रांड, 110 खाली पव्वा, 100 ढक्कन, 1000 क्यू आर कोड, 150 रेपर व रामनिवास की सेंट्रो कार मिली है। पूछताछ में रामनिवास ने पूर्व में जेल गए ऋषि, अनिल आदि से भी अपने रिश्ते स्वीकारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनेर, धनीपुर, अकराबाद, छर्रा क्षेत्र में सप्लाई
रामनिवास ने अब तक की पूछताछ में अपनी नकली शराब की सप्लाई बोनेर, धनीपुर, अकराबाद व छर्रा क्षेत्र के ठेकों पर देने की बात स्वीकारी है। साथ में पुलिस फिलहाल उसे जेल दाखिल करने के साथ-साथ रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए
रामनिवास से पूछताछ में कुछ अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। जो उसकी तरह इस धंधे में शामिल हैं। वह भी उसकी तरह अपना-अपना शराब का ठिकाना चला रहे थे। उनके नाम उजागर होने के बाद पुलिस उनके पीछे लग गई है।

- इस कांड में अब तक प्रमुख गिरफ्तारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ नाम शेष रह गए हैं, जिन पर काम चल रहा है। प्रयास है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाए। वहीं विवेचना टीमें अपना काम तेजी से करने में लगी हैं।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये खास बातें
-05 मुकदमों में शराब कांड में आरोपी है रामनिवास।
-06 शराब फैक्टरी अब तक इस कांड में पकड़ी गई हैं।
-25 मुकदमों में अब तक 76 गिरफ्तारी भी कर ली गईं।
-01 मुकदमे में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed