फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pipeline in sewer line excavated at Rasalganj damage.

अलीगढ़ : रसलगंज में सीवर लाइन की खुदाई में पाइप लाइन फटी

Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pipeline in sewer line excavated at Rasalganj  damage.
खुदाई के बाद टूटी पानी की पाइप लाइन से रिसता हुआ पानी। - फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में एक ओर शहर के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त पेयजल संकट बना हुआ है, वहीं रसलगंज में एक ठेकेदार की लापरवाही से इलाके में पाइप लाइन फटने से पीने के पानी का संकट हो गया है। यहां पर सीवर लाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के चलते पाइप लाइन जेसीबी मशीन से फट गई। इससे दुकानों के आगे पानी भर गया। साथ ही घरों में सप्लाई भी प्रभावित हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार साबिर बेग, मराज, मोहम्मद जाहिद, फरहान सलमानी, मोहम्मद जावेद, नानू आदि ने बताया खुदाई से पहले ठेकेदार को बताया गया था कि नीचे पानी की पाइप लाइन है। लेकिन ठेकेदार ने बात नहीं मानी और जेसीबी चालक ने भी खुदाई शुरू कर दी। जिससे पाइप लाइन टूट गई। अब दुकानों के आगे पानी भरा हुआ है। इस बात की जानकारी नगर निगम को दी गई। मौके पर अवर अभियंता कपिल कुमार पहुंचे। उन्होंने भी समस्या का समाधान करने से हाथ खड़े कर दिए। कपिल कुमार का कहना है कि इस समस्या के लिए ठेकेदार जिम्मेदार है। इलाके के लोगों का कहना है कि टूटी हुई पाइप की जल्द ही मरम्मत नहीं की तो वह बाल्टी लेकर नगर निगम पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed