फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Order for investigation in scam of free uniform

अलीगढ़: निशुल्क यूनिफार्म के घोटाले में जांच के आदेश

Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Order for investigation in scam of free uniform
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क यूनिफार्म के घोटाले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच का जिम्मा शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक पूरन सिंह को सौंपा है। दरअसल, यूनिफार्म में करोड़ों रुपये के घोटाला होने की शिकायत उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने शासन में की थी।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने शिकायती पत्र में कहा था कि कई वर्षों से कंपोजिट ग्रांट, स्पोर्ट्स किट, पुस्तकालय ग्रांट व यूनिफार्म आदि में करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है, जो वर्ष 2020 में यह सिलसिला जारी है। शिकायत को पुख्ता करने के लिए वीडियो भी भेजे गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए कार्यालय में तैनात दुष्यंत कुमार पर इस गोरखधंधे में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षा निदेशक ने डॉ. पूरन सिंह को इस प्रकरण में जांचकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। इस संबंध में सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जांच के लिए निदेशालय से पत्र मिला है। जल्द ही जांच रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed