{"_id":"63badc3995eb29711714543f","slug":"aligarh-numaish-programs-decided-soon-exhibition-start-from-january-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नुमाइश के कार्यक्रम जल्द होंगे तय, 29 जनवरी से शुरू होगी एग्जीबिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नुमाइश के कार्यक्रम जल्द होंगे तय, 29 जनवरी से शुरू होगी एग्जीबिशन
Sun, 08 Jan 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
अलीगढ़ की नुमाइश में इस बार स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। खेलकूद को बढ़ावा देने वाली प्रतियोगिताएं होंगी। नुमाइश में इस बार फालतू कार्यक्रमों के ऊपर पैसा खर्च नहीं होगा। स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश गेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी यूपी में प्रसिद्ध एवं गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश का 29 जनवरी से भव्य आयोजन होगा। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी 22 फरवरी तक यानी 25 दिन तक चलेगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए नुमाइश इंतजामिया ने अपनी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। खेलकूद को बढ़ावा देने वाली प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रमों को उचित मंच दिया जाएगा। नुमाइश में इस बार फालतू कार्यक्रमों के ऊपर पैसा खर्च नहीं होगा। स्तरीय कार्यक्रमों का ही आयोजन होगा।
विज्ञापन
नुमाइश की तैयारियों एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अलीगढ़ के गौरवशाली इतिहास एवं पारंपरिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इसका पूरी भव्यता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए आयोजन कराने की तैयारी की गई है। कृषि मंडप, उद्योग मंडप, कृष्णांजलि नाट्यशाला आदि को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन