{"_id":"61edb53f162c8c4ed3519ef5","slug":"aligarh-now-the-rating-of-basic-schools-will-be-awarded-aligarh-news-ali28373530","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब बेसिक स्कूलों की रेटिंग दिलाएगी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब बेसिक स्कूलों की रेटिंग दिलाएगी पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की स्टार रेटिंग अब स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिला सकती है। सभी स्कूलों को पेयजल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण व कोविड-19 से बचाव के उपायों पर नंबर दिए जाएंगे। इन नंबरों के आधार पर स्कूलों को स्टार रेटिंग दी जाएगी। जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न चरणों के माध्यम से उत्कृष्ट स्कूलों की खोज की जाएगी।
राज्य परियोजना निदेशक अनामिका सिंह ने बीएसए डॉ. सतेंद्र कुमार को पत्र भेजकर कहा है कि सभी विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करना है। इसके बाद छह घटकों के आधार पर अधिकतम 110 नंबर दिए जाएंगे।
जल के लिए 22, शौचालय के लिए 27, साबुन से हाथ धोने के लिए 14, संचालन एवं रखरखाव के लिए 21, व्यवहार परिवर्तन के लिए 11 और कोविड-19 से बचाव के उपाय के लिए 15 नंबर दिए जाएंगे। प्राप्तांकों के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय को कम से कम तीन स्टार रेटिंग अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। पांच स्टार वाले विद्यालय उत्कृष्ट कैटेगरी में रहेंगे। इसके अलावा भी विभिन्न चरणों के माध्यम से विद्यालय की स्थिति जानी जाएगी। जनपद स्तर और विकास खंड स्तर पर टास्क फोर्स समिति गठित की जाएगी।
इसके बाद विभिन्न स्तरों पर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बीएसए डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही है।