फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Notice to babu of collectorate accused of corruption, illegal recovery

अलीगढ़ : भ्रष्टाचार, अवैध वसूली के आरोपी कलेक्ट्रेट के बाबू को नोटिस

Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Notice to babu of collectorate accused of corruption, illegal recovery
नुमाइश में भ्रष्टाचार, धमकाने एवं अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में कलेक्ट्रेट के नुमाइश बाबू व नाजिर पीयूष साराभाई के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इनके खिलाफ मिली शिकायत के बाद कमिश्नर ने एसएनटीसी सेल को जांच सौंप दी है। सेल ने आरोपी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। कमिश्नर ने जांच की जिम्मेदारी दो मंडलीय अफसरों को सौंपी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजदेव सिंह वर्मा, जय वर्मा एवं राज म्यूजिकल ग्रुप के स्वामी ने पिछले दिनों नुमाइश बाबू व कलेक्ट्रेट के नाजिर पीयूष साराभाई के खिलाफ 11 अगस्त 2021 को कमिश्नर से शिकायत की थी। इसमें उन पर दुकानदारों से गालीगलौज करने व लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देने समेत कई बिंदुवार आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

उन पर प्रदर्शनी मैदान की सरकारी जमीन पर सुविधा शुल्क लेकर गुपचुप निजी पेट्रोल पंप लगवाने, कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी के दौरान प्लांट संचालिका पर दबाव बनाकर सिलिंडरों को उनके द्वारा सुझाए रेटों पर बिकवाने के आरोप लगाए। शिकायतकर्ताओं ने तर्क दिया कि बाद में जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद वह शांत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन पर दुकानों के आवंटन में मनमानी, विरोध करने पर पीड़ित को बुलाकर धमकाने, नुमाइश के बडे़ कार्यक्रमों में कमीशन लेकर कार्यक्रम कराने, लाइट, साउंड, स्टेज, सजावट समेत अन्य कामों के ठेकेदारों से जबरन पार्टनरशिप करने, नई कंपनियों को बहाना बनाकर चलता करने जैसे भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों को भी कुछ नहीं समझते।

जिले के सांसद समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी उनके खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि नुमाइश बाबू के खिलाफ आई शिकायत के बाद एसएनटीसी सेल को जांच सौंपी गई है। सेल ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी मंडलीय अर्थ एवं संख्या अधिकारी व सेल की प्रभारी एवं एडिशनल कमिश्नर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed