फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh not make the Godhra

अलीगढ़ को गोधरा नहीं बनने देंगे

Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Aligarh not make the Godhra
अलीगढ़ - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
राज्य एकीकरण परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य मुजाहिद किदवई ने कहा है कि वह न तो उत्तर प्रदेश में दंगा होने देंगे और न अलीगढ़ को गोधरा बनने देंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने जो विकास किया है, उतना कभी किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने न तो मूर्तियां लगवाई, न ही भाई को भाई से लड़ाकर दंगे कराए। बल्कि प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराया है। गरीब रिक्शावालों को ई रिक्शा उपलब्ध कराए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर बिजली और कानून व्यवस्था पर काम चल रहा है। जो अधिकारी अपनी ड्यूटी करने में असमर्थ हैं उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों, मुसलमानों के हितों की रक्षा करेगी। उनके अधिकार दिलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। न किसी को 15 लाख मिले न काला धन वापस आया। बल्कि विजय माल्या और ललित मोदी पैसा लेकर भागने में  कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि मुसलमान रमजान के महीने में इबादत करता है। लड़ाई तो दूर उसके लिए सोचता तक नहीं है। अब हिंदू और मुसलमान यह जान गया है कि कौन सी पार्टी भाई को भाई से लड़ाकर वोट हासिल करना चाहती है। इस अवसर पर समाजवादी  पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव सहित अन्य पार्टी के लोग भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed