{"_id":"677ead1e283ca95ab007d2bf","slug":"aligarh-nitara-rathi-kathak-dance-performance-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathak: अलीगढ़ की नितारा राठी कथक में किया नाम रोशन, 120 प्रतिभागियों में रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathak: अलीगढ़ की नितारा राठी कथक में किया नाम रोशन, 120 प्रतिभागियों में रही अव्वल
Wed, 08 Jan 2025 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:21 PM IST
सार
वृंदावन में 14वां कृष्णा रंग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। यह इंटरनेशनल मल्टी लिंगुअल प्ले डांस एवम म्यूजिक कांटेस्ट था।
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करती नितारा राठी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ की नितारा राठी ने कथक में शहर का नाम रोशन किया है। नितारा ने 120 प्रतिभागियों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वृंदावन में 14वां कृष्णा रंग महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। यह इंटरनेशनल मल्टी लिंगुअल प्ले डांस एवम म्यूजिक कांटेस्ट था। यहां पर जूनियर वर्ग में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। अलीगढ़ की नितारा राठी ने एकल कथक में अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नितारा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। वहीं सीनियर वर्ग में 140 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आराध्या गोयल, महक, नितिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नितारा राठी के प्रदर्शन पर डॉ रूबीना राठी, डॉ हर्ष राठी, डॉ आशा राठी, डॉ जीसी राठी, आशीष शर्मा आदि ने विंग जोन कत्थक डांस अकादमी को बधाई दी हैं, साथ ही ऐसे गुरूओं को हम प्रणाम करते हैं, जो अपने शिष्यों को ऐसी दीक्षा देते हैं, जिसके बल पर ऐसी ऊंचाईयों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन