{"_id":"632f6ee5a6c1a225dd18a363","slug":"aligarh-news-unknown-vehicle-crushed-three-women-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News : अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा, मौत पर मौत, पुलिस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News : अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा, मौत पर मौत, पुलिस सक्रिय
Sun, 25 Sep 2022 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
अतरौली कस्बे में रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित बद्रीप्रसाद स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने तीन महिलाओं को रौंद दिया जिसके कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सोनिया विहार निवासी डॉली शर्मा (40) और रामश्री देवी (50) निवासी मनोना थाना आंवला जिला बरेली की अतरौली के मोहल्ला सरायवली में रिश्तेदारी है। दोनों महिलाएं अपने परिवार के मनोज शर्मा व एक अन्य बुजुर्ग को साथ लेकर शनिवार को मोहल्ला सरायवली में आईं थीं। शनिवार शाम करीब सात बजे चारो लोग दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में बैठने के लिए पैंठ चौराहे से पैदल ही अवंतीबाई चौराहे की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, गांव मढ़ौली निवासी सुनीता 35 वर्ष भी अतरौली से अपने गांव जा रहीं थीं। तभी पीछे से आ रहा बेकाबू वाहन चालक तीनों महिलाओं को रौंदता हुआ भाग गया। इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों महिलाओं को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा करने वाला वाहन मैक्स गाड़ी बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हे।
विज्ञापन