{"_id":"6a27fd7f2f13eea2430a58b4","slug":"aligarh-news-samajwadi-party-workers-protest-against-inflation-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सौंपा ज्ञापन
Tue, 09 Jun 2026 05:18 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:18 PM IST
सार
सपाइयों का आरोप है कि ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना एक दिन पूर्व प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारियों ने फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने का दबाव बनाया और कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम दिलीप कुमार मिश्रा को सौंपा गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान ने किया। सपाइयों का आरोप है कि ज्ञापन कार्यक्रम की सूचना एक दिन पूर्व प्रशासन को दे दी गई थी, इसके बावजूद अधिकारियों ने फोन कर कार्यक्रम स्थगित करने का दबाव बनाया और कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन