फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः श्मशानघाट में तिरपाल टांगकर किया अंतिम संस्कार

Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तेज बारिश के बीच तिरपाल टांगकर अंतिम संस्कार करते लोग। - फोटो : HAZIYAPUR
क्षेत्र की नगर पंचायत टप्पल के माजरा मेवा नगला में सोमवार शाम कैंसर पीड़ित महिला की दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव मंगलवार सुबह गांव लाया गया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण विमला के पति सोमवीर शर्मा शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने में असमर्थ थे। मंगलवार दोपहर बारिश धीमी होते ही शव को श्मशान घाट पहुंचाया गया। तभी फिर से बारिश तेज हो गई। ग्रामीणों ने तिरपाल टांगकर तेज बारिश के बीच शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों को कहना है कि श्मशान घाट में टिन शेड बनाने के लिए कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान पति दिनेश शर्मा ने कहा कि माजरा मेवा नगला के श्मशान घाट की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर चारदीवारी करा दी गई थी। बरसात के समय में अंतिम संस्कार करने के लिए टिन शेड का होना बेहद जरूरी है। टप्पल के नगर पंचायत बन जाने के कारण ईओ के हाथों कार्यभार है, उनको सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed