{"_id":"623a20fa5642fc41b542df4c","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali287603734","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नशे में धुत युवक ने पत्नी और सलहज पर धारदार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नशे में धुत युवक ने पत्नी और सलहज पर धारदार हथियार से किया हमला
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में मंगलवार दोपहर नशे में धुत होकर आए युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी व सलहज पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के नरौरा रतनपुर का महेश किशनपुर में परिवार के साथ किराये पर रहता है और मजदूरी करता है। उसके शराब पीने की लत के कारण दंपती में विवाद हो गया। उसके बाद से उसकी पत्नी मुनेश अपने भाई के पास रह रही है। मंगलवार दोपहर महेश नशे में धुत होकर हाथ में धारदार हथियार लेकर अपने साले के घर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन महेश की सलहज रीना बीचबचाव में आई तो उसके भी सिर पर प्रहार कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचित कर दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घायल महिलाओं को दीनदयाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।