फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः शीतलहर से ठंड का प्रकोप जारी, धूप से थोड़ी राहत

Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मौसम के बदले मिजाज से ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह निकली हल्की धूप ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी लेकिन शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। शहर में लोग सड़क किनारे हाथ तापते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार को धूप से लोगों को दिन में थोड़ी राहत तो मिली। लेकिन शीतलहर ने काफी परेशान किया। इस दौरान शहर में लोग सड़क किनारे हाथ तापते नजर आये। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 व अधिकतम तापमान 20 दर्ज किया गया। बदलते मौसम से कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। डाक्टरों की सलाह है कि लोग सतर्कता के साथ काम करें। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ कम
ठंड के चलते शुक्रवार को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम रही। लोग जरूरी कामों से ही शहर के बाहर का रुख कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पहले से ही लोग डरे हुए हैं। अब बदलते मौसम की मार भी उन पर पड़ रही है। रात के समय बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के पास लोगों ने अलाव जलाकर अपनी ठंड भगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंगफली और गजक की डिमांड बढ़ी
बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग गजक और मूंगफली का मजा लेते हुए नजर आए। ठंड के कारण सड़क किनारे लगने वाली मूंगफली और गजक की ढकेल भी बढ़ गई हैं। लोगों ने इन ढकेलों से खरीदारी की।

खेती के लिहाज से और बारिश नुकसानदायक
आसना के किसान आदित्य उपाध्याय ने बताया कि फसल के लिहाज से और बारिश होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। फिलहाल खेत में आलू, गेहूं, सरसों, चना, मसूर की फसल खड़ी हैं। बारिश से गेहूं को तो कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन बाकी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। बारिश के बाद जो धूप निकली है, इससे आलू में रोग लग सकता है। सरसों, चना व मसूर पर भी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed