फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः युवक के अपहरण में तीन आरोपियों को सजा

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जवां क्षेत्र के गांव बहादुरपुर से 11 वर्ष पूर्व युवक के अपहरण के मामले में एडीजे-17 मनोज कुमार सिद्धू की अदालत से तीन आरोपियों को दस-दस साल कैद व जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न दे पाने की दिशा में उनकी संपत्तियों से जुर्माना वसूला जाए। खास बात है कि इस घटना में अगवा किए गए युवक का आज तक जिंदा या मुर्दा होने का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी सुधांशु अग्रवाल के अनुसार, गांव बहादुरपुर के प्रमोद कुमार ने 29 अक्तूबर 2010 को मुकदमा दर्ज कराया कि उसके भाई देवेंद्र को गांव के चार लोग रवि, दलवीर, हजारी व जगदीश कासिमपुर ले जाने की कहकर ले गए। इसके बाद उनका भाई नहीं लौटा। पूछने पर इन लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ज्यादा कहासुनी की तो कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो, ज्यादा बोलोगे तो तुम्हारा भी तुम्हारे भाई की तरह पता नहीं लगेगा। मामले में पुलिस ने मुकदमे के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। मगर देवेंद्र का आज तक सुराग नहीं लग सका। न्यायालय में अपहरण में चार्जशीट दायर कर दी गई। सत्र परीक्षण के दौरान आरोपी हजारी लाल की मृत्यु हो गई। वहीं अदालत ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर रवि, दलवीर व जगदीश को दोषी करार देकर दस-दस साल कैद व 50-50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। अदालत ने जुर्माना न दे पाने पर आरोपियों की संपत्ति से वसूलने और 80 फीसदी जुर्माना पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शराब कांड में एक जमानत अर्जी खारिज, एक में गवाही शुरू
अलीगढ़। एडीजे-17 की अदालत से जहरीली शराब कांड में एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज की गई है। वहीं, एक मुकदमे में गवाही की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसमें बृहस्पतिवार को प्रथम साक्षी माल सहित न्यायालय में तलब हुआ। एडीजीसी सुधांशु अग्रवाल के अनुसार क्वार्सी से संबंधित शराब के मुकदमे में आरोपी मुनेश की जमानत अर्जी खारिज की गई है। मडराक के मदनगोपाल उर्फ कालिया से संबंधित शराब बरामदगी के मुकदमे में तत्कालीन एसओ राजीव कुमार माल सहित अदालत में हाजिर हुए। इस दौरान माल का मिलान व साक्षी के बयान दर्ज किए गए। अब इस मामले में अगली तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed