{"_id":"618d679e7892f35fd57c024d","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2779269188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दरोगा, सिपाही नहीं खोल व बंद कर पाए असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दरोगा, सिपाही नहीं खोल व बंद कर पाए असलहा
विज्ञापन
जीआरपी थाने का निरीक्षण करते आगरा एसपी मोहम्मद मुश्ताक।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने का बृहस्पतिवार को आगरा एसपी मो. मुश्ताक ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधीनस्थों से खामियों को दूर कर रिपोर्ट मांगी। जबकि रजिस्टरों का रखरखाव ठीक मिलने पर सराहना की।
एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़ जंक्शन पर थाने में पहुंचे। उन्होंने स्टाफ को असलहा (पिस्टल और इंसास राइफल) खोलने और बंद करने के लिए कहा। एक दरोगा और एक सिपाही इसमें फेल हो गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसओ जीआरपी अरविंद भारद्वाज को असलहा हैंडलिंग ट्रेनिंग कराने के लिए निर्देशित किया। निस्तारित मुकदमों से संबंधित माल का निस्तारण नहीं होने पर जिम्मेदार हेड कांस्टेबल को फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया।
एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक ने बताया कि निर्देश दिए हैं कि जिन अपराधियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। वांछित अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाए। प्रवेश द्वार पर लगेज स्कैनर नहीं है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना दी जाएगी। आरपीएफ के साथ प्रतिदिन चेकिंग करने के लिए कहा है।