फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः नहाय खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व, आज होगा खरना

Tue, 09 Nov 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बदरबाग में छठ पूजा को लेकर हुई मंदिर की सफाई। - फोटो : CITY OFFICE
नहाय खाय के साथ सोमवार से चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व प्रारंभ हो गया है। पहले दिन महिलाओं ने घर की साफ सफाई कर स्नान किया और छठ पूजा व्रत का संकल्प लिया। वहीं, आज (मंगलवार) खरना का आयोजन होगा। महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाएंगी।
विज्ञापन

छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धाभाव से व्रती (महिला-पुरुष) ने छठ पूजा का संकल्प लिया है। श्रद्धालुओं ने सुबह घर की साफ सफाई की। झाड़ू-पोंछा लगाकर घर को शुद्ध किया। नहाने के बाद पूजा स्थल पर दीया-बत्ती जलाकर छठ पूजा व्रत का संकल्प लिया। छठी मइया से घर की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जबकि दोपहर में चना की दाल, लौकी की सब्जी और चावल का भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। वहीं, आज (मंगलवार) छठ पूजा पर्व के दूसरे दिन श्रद्धालु खरना का आयोजन करेंगे। आज शाम को गुड़ की खीर के साथ रोटी बनाएंगे और छठी मैया को भोग लगाएंगे। इसके बाद परिजनों के साथ इसको ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

आज शाम से शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
खरना की प्रसादी ग्रहण करने के साथ ही महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ करेंगी। कल (बुधवार) महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। जबकि परसों उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करेंगी। ऐसे में 36 घंटे का यह निर्जला व्रत उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर ही पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दो जगह बनेंगे कृत्रिम पूजा स्थल
- छठ महापर्व के मौके पर तीसरे दिन (बुधवार) व चौथे दिन (बृहस्पतिवार) सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर में दो स्थानों पर कृत्रिम पूजा स्थल बनेंगे। रेलवे लोको कॉलोनी और बदरबाग स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालु कृत्रिम पूजा स्थल तैयार करेंगे। यहां कृत्रिम घाट बनाकर पानी भरा जाएगा। जिसमें खड़े होकर व्रती कल अस्ताचल सूर्य और परसों उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed