फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news dengue patients

अलीगढ़ः जारी है डेंगू का प्रकोप, महिला सहित तीन की मौत, 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 01:42 AM IST
सार

मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में जांच के बाद 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि डेंगू से मौत की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Aligarh news dengue patients
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव भवीगढ़ में डेंगू से महिला की मौत हो गई, जबकि बरला में एक युवक की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, 27 लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


भवीगढ़ निवासी प्रेमलता (35 वर्ष) पत्नी राजपाल सिंह सविता कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। गांव में ही झोलाछाप से उपचार चल रहा था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन रविवार को अलीगढ़ लेकर आए। जांच के बाद चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


भाजपा के मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बरला क्षेत्र के गॉव गाजीपुर में रविवार रात्रि डेंगू के चलते एक युवक की मौत हुई है। गांव निवासी नीरज कुमार (49) पुत्र जशराम सिंह को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने अलीगढ़ में भर्ती कराया था। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया गया, जिसने रविवार शाम मेडिकल कॉलेज में दम तोड दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजियापुर में रविवार दोपहर 35 वर्षीय रितेंद्र उर्फ रीतू पुत्र जितेंद्र सिंह पिछले करीब 4 दिनों से डेंगू की चपेट में थे। मेट्रो अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती थे। रविवार दोपहर ज्यादा हालत खराब होने के कारण मौत हो गई। रितेंद्र प्राइवेट नौकरी करते थे। ग्राम प्रधान आशा देवी भी पिछले कई दिनों से डेंगू व बुखार के कारण स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र टप्पल में भर्ती हैं।

मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज के लैब में जांच के बाद 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि डेंगू से मौत की सूचना नहीं है। धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या घट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed