फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा में 53 फीसदी रहे गैरहाजिर

Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टीकाराम इंटर कॉलेज से सिविल सर्विसेस की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते अभ्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 17 केंद्रों पर सिविल सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा-2021 हुई। परीक्षा में 53 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कई केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को दो पाली में परीक्षा हुई। एडीएम सिटी राकेश पटेल ने बताया कि सुबह की पाली में पंजीकृत 6723 में से 3128 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 3595 अभ्यर्थी (53 फीसदी) अनुपस्थित रहे। इसी तरह दोपहर की पाली में पंजीकृत 6723 में से 3098 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3625 परीक्षार्थी (53.91 फीसदी) अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट व छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। इन केंद्रों का डीएम सेल्वा कुमारी जे के अलावा एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने सीओ तृतीय के साथ टीकाराम इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने सीओ गभाना विशाल चौधरी के साथ धर्म समाज इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, एचबी इंटर कॉलेज, एसवी कॉलेज, श्री महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज, चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, गौरव इंटर कॉलेज नादापुल, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज सासनीगेट, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, पीडी पब्लिक इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी बोले
सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र अच्छा हुआ है। क्रिकेट विश्वकप से जुड़े सवाल पूछे गए थे। - नसरीन, मेरठ
परीक्षा में कोविड-19 को लेकर प्रश्न पूछे गए थे। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है। - दिलीप कुमार, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed