{"_id":"613faf108ebc3e882b72620b","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali273100384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः देश विरोधी ताकतों से है खतरा... पीएम की अभेद्य सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः देश विरोधी ताकतों से है खतरा... पीएम की अभेद्य सुरक्षा
विज्ञापन
लोधा कार्यक्रम स्थल पर गस्त करते कमांडो। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोधा आ रहे हैं। चूंकि उनको देश विरोधी ताकतों से खतरा रहता है। इसलिए ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा के वे सभी प्रबंध किए गए हैं, जो जरूरी हैं। इस दौरान अलीगढ़ शहर में देश विरोधी ताकतों की पुरानी गतिविधियों और सरकार विरोधी मुद्दों पर हुए प्रदर्शनों को ध्यान में रखकर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कुल मिलाकर पीएम का यह दौरा अभेद्य सुरक्षा में कराए जाने की पूरी तैयारी है। इसके लिए सोमवार को रिहर्सल किया गया और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
रिहर्सल में इन बातों के जरूरी निर्देश
सोमवार को एडीजी जोन राजीव कृष्ण व एसपीजी अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा बिंदुओं का रिहर्सल किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ब्रीफ मीटिंग हुई और उनके जाने के बाद डी ब्रीफ बैठक हुई। इस दौरान अधिकारियों को उनके ड्यूटी प्वाइंट बताने के साथ-साथ उनके कर्तव्य भी बताए गए। कहा गया कि आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो। 40 से अधिक प्रवेश द्वारा बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक द्वारा पर एंटी सबोटाज व मैटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। कागज, बैग, खाने का सामान, पानी की बोतल, कैमरा, होर्डिंग बैनर व अन्य आपत्तिजनक वस्तु लाने पर प्रतिबंध है। वहीं काला मास्क या काले कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
पार्किंग और सीसीटीवी पर विशेष फोकस
इस दौरान बताया गया कि कुल 7 मुख्य पार्किंग बनाई गई हैं। जहां विशेष व्यवस्था रखी जाए। जिनकी ड्यूटी है वे पूरी तरह मुस्तैद रहें। किसी तरह की परेशानी वाहनों की वजह से न हो। वहीं सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल एक्शन लिया जाए। इस दौरान आयोजन स्थल के साथ-साथ शहर को भी सीसीटीवी की कमांड सेंटर की मदद से सीसीवीटी की निगरानी में रखा जाएगा। उसका भी एक कंट्रोल रूम आयोजन स्थल पर रखा गया है।
विज्ञापन
ये है विशेष सुरक्षा व्यवस्था
आयोजन स्थल से लेकर यातायात व्यवस्था तक को 5 सुपर जोन, कुल 15 जोन व 35 सेक्टरों में बांटा गया है। हेलिपैड से लेकर मंच तक के इलाके को एक सुपर जोन में, मंच व पूरे डी का दूसरे में व भीड़ के स्थान को तीसरे सुपर जोन में रखा गया है। इसके बाद पार्किंग व यातायात व्यवस्था को दो सुपर जोन में रखा गया है। एक-एक सुपर जोन में दो-दो जोन, एक जोन में तीन तीन सेक्टर तक बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में सीओ के अधीन एक-एक इंस्पेक्टर व सब सेक्टर में भी इंस्पेक्टर दिए गए हैं। कुल मिलाकर आयोजन में 5 हजार के करीब सुरक्षाकर्मी लगाए जा रहे हैं।
रात से मंच व हेलिपैड कड़े घेरे में
देर रात सभी तैयारियों के बाद मंच व हेलिपैड को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। इनकी सुरक्षा में एसएसबी दो, आरएएफ की तीन, आईटीबीपी की एक व बीएसएफ की एक कंपनी को लगाया गया है। ये सभी कंपनियां इनर व आउटर कार्डर के बाहर हैं। सुबह 8 बजे से एसपीजी के निर्देश के बाद ही इसमें अब प्रवेश मिल पाएगा। इसके अलावा आयोजन के लिए मुरादाबाद, आगरा, एटा, गाजियाबाद, नोएडा व अलीगढ़ से पीएसी भी पहुंची है। यह भी सुरक्षा में लगाई गई है।
स्नाइपर्स भी किए जाएंगे सुबह तैनात
हेलीपैड से लेकर मंच तक की घेराबंदी में स्नाइपर्स व एनएसजी कमांडो भी इनर कार्डर में तैनात रहेंगे। इनके लिए भी प्वाइंट एसपीजी के इशारे पर नियत कर दिए गए हैं।
एजेंसियों के रडार पर होटल, ढाबे, सराय
देश विरोधी गतिविधियों व सरकारी विरोधी प्रदर्शन में शामिल रहने वालों से जोड़कर खुफिया एजेंसियों के रडार पर शहर के होटल, ढाबे, सराय व बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन पर हैं। शहर पुलिस की मदद से देर रात तक इन स्थानों पर सघन चेकिंग, संदिग्धों की पड़ताल की जाती रही।
रात तक चलता रहा सुरक्षा पर मंथन
एडीजी जोन राजीव कृष्ण, एडीजी पीएसी अजय आनंद, डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिक्योरिटी एंड ट्रेनिंग वैभव कृष्ण के साथ एपीजी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच सुरक्षा को लेकर रात तक मंथन चलता रहा। कहीं किसी तरह की कोई कमी तो नहीं रह गई है। इसे लेकर विचार होता रहा और उसे दूर किया जाता रहा।
--
ये चार वीवीआईपी फ्लीट रखी गईं तैयार
विशेष सुरक्षा के बीच पांच फ्लीट तैयार रखी गई हैं। इनमें प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री, राज्यपाल का आगमन तो तय है। उनके अनुसार फ्लीट तैयार रखी गई हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी फ्लीट आने के अंदेशे पर तैयार रखी गई है।
ये खास बातें--
- पांच सुपर जोन, 15 जोन व 35 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल और पार्किंग
- सुपर जोन पर आईपीएस, जोन पर एएसपी, सेक्टर पर सीओ बनाए प्रभारी
- एक सुपर जोन में दो से तीन जोन, जोन में दो से तीन सेक्टर बनाए गए हैं
- हेलिपैड-मंच एक सुपर जोन, मंच-डी में दूसरा, भीड़ में तीसरा सुपर जोन
- पार्किंग व यातायात के लिए दो सुपर जोन शहर की सीमा तक सक्रिय किए
ये लगाया फोर्स-अफसर
-12 आईपीएस, 25 एएसपी, 60 सीओ, 150 इंस्पेक्टर, 380 एसआई, 1650 सिपाही/हेड, 59 महिला एसआई, 250 महिला सिपाही, 7 टीआई, 35 टीएसआई, 120 ट्रैफिक सिपाही, 8 कंपनी पीएसी, 7 कंपनी पैरामिलिट्री, 2 टीम एटीएस, एसपीजी, एनएसजी, डॉग स्क्वायड, बीडीएस, इंटेलीजेंस, खुफिया एजेंसियां, एलआईयू, फायर सर्विस आदि।
--इन संगठनों से रहता है खतरा--
- पीएम को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन, आईएसआईएस, पाक समर्थित आतंकी संगठन, पूर्वोत्तर में सक्रिय उल्फा, लिट्टे, माओवादी, मुसलिम कट्टरपंथी संगठन के अलावा लश्कर, जैश आदि से खतरा रहता है।
---
-यह भी जानें--
ए पॉजीटिव ब्लड ग्रुप का विशेष इंतजाम भी किया गया है
एसपीजी सहित जैड प्लस सिक्योरिटी के पूरे इंतजाम किए
ये प्रशासनिक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिये 10 जोनल व 86 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। यह सभी मजिस्ट्रेट शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ हेलिपैड से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्थाएं संभालेंगे। इसमें जोन प्रथम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हाथरस जेपी सिंह को हेलिपैड की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी मदद के लिये चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। जोन द्वितीय का जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अलीगढ़ विधान जायसवाल को बनाया गया है। वह अपने साथ तैनात चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ मुख्य मंच, सेफ हाउस, स्विस काटेज, पीएमओ हाउस व पीएम चेंबर के संपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जोन तृतीय के जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक राकेश पटेल को बनाया गया है। वह अपने अधीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ वीआईपी दीर्घा, मीडिया गैलरी एवं डी गैलरी की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। जोन चतुर्थ के जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट एटा सुनील कुमार सिंह को बनाया गया है। वह कार्यक्रम स्थल स्थित चारों प्रवेश द्वारों की व्यवस्थाएं देखेंगे। जोन पांच के जोनल मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन डीपी पाल संभालेंगे। वह दर्शक दीर्घा की निगरानी कराएंगे। जोन छह का जिम्मा अपर जिला मजिस्ट्रेट कासगंज अजय श्रीवास्तव संभालेंगे। वह सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पार्किंग की व्यवस्था देखेंगे। जोन सात के जोनल मजिस्ट्रेट अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संदीप केला होंगे। वह सेफ अस्पताल की व्यवस्था देखेंगे। जोन आठ की जोनल मजिस्ट्रेट एसीएम द्वितीय अंजुम बी होंगी। वह सर्किट हाउस की व्यवस्था देखेंगी। जोन 9 के जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट एटा विवेक मिश्रा हैं। वह रूट एवं यातायात व्यवस्था देखेंगे। नगर मजिस्ट्रेट को जोन दस का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वह धनीपुर हवाई पट्टी पर व्यवस्था देखेंगे। एक रिजर्व मजिस्ट्रेट होगा।