{"_id":"613a6f948ebc3eb7cf495754","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2727676162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट डॉक्टर ओपीडी में कुछ वक्त गरीबों के लिए निकालें : डॉ. विभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट डॉक्टर ओपीडी में कुछ वक्त गरीबों के लिए निकालें : डॉ. विभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विभव वार्ष्णेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में एक सेमिनार हुई। यहां डॉ. विभव ने कहा कि सेवा ही संगठन के ध्येय से वह काफी प्रेरित हैं। इसलिए सभी डॉक्टरों से आह्वान करते हैं कि ओपीडी में थोड़ा वक्त गरीबों के लिए भी निकालें। उन्हें भी इलाज की जरूरत है। खुद उनकी टीम शहर की गरीब और मलिन बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं देगी।
महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि हर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए सरकारी मशीनरी प्रयासरत हैं, कुछ सहयोग निजी डॉक्टर भी करें तो बात बन जाएगी। डाक्टरों के सम्मान की लड़ाई में पूरा भाजपा संगठन उनके साथ है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के अलावा भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.के.शर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बंसल ने युवा पीढ़ी की उपलब्धियों की सराहना की।
संचालन डॉ. अनूप गुप्ता और डॉ. अभिषेक सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ.संजीव शर्मा, डॉ. ऋ षभ गौतम, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ.डीके.वर्मा, डॉ.पीयूष गुप्ता, डॉ.आकाश चौहान, डॉ.केसी सिंघल, डॉ.ऊषा सिंघल, डॉ.डीके अग्रवाल, डॉ.उमाकांत आदि मौजूद रहे।