फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

योगी सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने भरी हुंकार

Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रैली निकालते हुए जाते वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षक सड़क पर उतर पड़े। प्रबंधकों व शिक्षकों ने योगी सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदेश सरकार के राज-काज के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रबंधकों व शिक्षकों ने विद्यालय खुलवाने के लिए बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों पर शिक्षक खूब बरसे। इसके बाद प्रबंधकों व शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए केएल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। आगरा शिक्षक खंड प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि जब कोरोना के मरीज आ रहे थे, तब सभी विद्यालयों के प्रबंधकों ने अपने विद्यालय बंद रखे।
विज्ञापन

अब अलीगढ़ मंडल कोरोना मुक्त हो चुका है। इसलिए विद्यालयों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। प्रबंधक महासभा के महानगर अध्यक्ष अंतिम कुमार ने कहा कि यदि शीघ्र विद्यालय नहीं खुले तो वह आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। संगठन मंत्री जितेंद्र प्रताप, जिला अध्यक्ष ओमेश चौधरी, अटल वार्ष्णेय, परमवीर सिंह, अनुज कुमार गौड़, देवराज शर्मा, आईपी सिंह, प्रशांत भारद्वाज ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद प्रबंधकों व शिक्षकों ने डीएम कार्यालय तक बाइक जुलूस निकाला। जुलूस लंबा होने के चलते सूत मिल चौराहा, तहसील चौराहा, घंटाघर पर सड़क पर जाम भी लग गया। हाथों में सरकार के खिलाफ तख्तियां भी थीं। उन्होंने डीआईओएस व डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पद इसराज अली, रवि बघेल, यश अग्रवाल, महेंद्र प्रताप, पंकज शांडिल्य, मोहम्मद फरमान, प्रेम कुमार, पुनीत शर्मा, श्याम देव, जसवंत सिंह, योगेश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, आर्य शर्मा, त्रिवेश चंद्र भारद्वाज, सद्दाम हुसैन, एचएन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed