{"_id":"60ef32448ebc3eacd95578cc","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali268123878","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः हैड कांस्टेबल ने की मकान स्वामी की बच्ची संग गंदी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः हैड कांस्टेबल ने की मकान स्वामी की बच्ची संग गंदी हरकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की कमिशभनरी के सामने स्थित पैंठ कालोनी में किराये पर रहने वाले एक हैड कांस्टेबल ने मकान स्वामी की 8 साल की बेटी संग दुष्कर्म की कोशिश की। बुधवार देर शाम हुए घटनाक्रम में खबर पर पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने बैठा दिया। बाद में एसपी सिटी आदि भी पहुंच गए। जिन्होंने जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे के निर्देश दिए हैं। मुकदमे के आधार पर उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी।
पुलिस लाइन में तैनात एपी के हैड कांस्टेबल की ड्यूटी अधिकारियों की सुरक्षा में रहती है। वह कमिशभनरी के सामने पैंठ कालोनी में सेना के जवान के घर में किराये पर रहता है। उसमें अन्य किरायेदार भी रहते हैं। मकान स्वामी अपनी 8 साल की बेटी संग रहती है। देर शाम मकान स्वामी महिला जिम गई थी। बच्ची अकेली थी। आरोप है कि तभी आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच बच्ची की मां आ गई तो बच्ची रोते हुए बाहर आई और पूरा वाकया बताया। शोरशराबे पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी को पकड़कर पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर एसपी सिटी व सीओ तृतीय थाने पहुंच गए। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि मकान में किराये पर रहने वाले पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल राजवीर पर बच्ची संग छेड़खानी का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी कार्रवाई होगी। आरोपी पुलिस हिरासत में है।