फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

ख्यामई औद्योगिक आस्थान से मिलेगा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा

Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा है कि गभाना तहसील में नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई से स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और उन्हें बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस औद्योगिक आस्थान की स्थापना कराई जा रही है।
विज्ञापन

कमिश्नर गौरव दयाल कमिश्नरी सभागार में नवीन औद्योगिक आस्थान ख्यामई के विकास के मामले में उद्यमियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने उद्यमियों से सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि ख्यामई औद्योगिक आस्थान से सटा हुआ एक्सप्रेस वे, पलवल, टप्पल फोरलेन, दिल्ली एनसीआर, फरीदाबाद, गुरुग्राम व मेरठ की दूरी कम होने से आवागमन एवं सफलतापूर्वक आयात-निर्यात संभव हो सकेगा। फेडरेशन आफ स्माल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज के उद्यमियों ने सुझाव दिया कि किसी भी आस्थान को विकसित करने के लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति का विशेष महत्व होता है। आस्थान में उच्च गुणवत्ता के विद्युत उपकरण लगाए जाएं, जिससे लाइन लॉस के बिना सभी इकाईयों को निरंतर विद्युत आपूर्ति मिल सके। उन्होंने ईटीपी की स्थापना करने का भी सुझाव दिया। सुरक्षा की दृष्टि से आस्थान के चारों ओर चारदीवारी और आवागमन के लिए सड़कों को कम से कम 100 फुट चौड़ा रखने का सुझाव दिया। सदस्यों ने पुलिस चौकी, फायर स्टेशन, बस स्टैंड, सीवर लाइन समेत औद्योगिक आस्थान से जीटी रोड व खैर रोड तक समुचित प्रकाश व्यवस्था रखने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के गौरव मित्तल ने कहा कि नवीन औद्योगिक आस्थान जिले के कुशल एवं दक्ष नवयुवकों के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा। उन्होंने आस्थान से दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों तक फोरलेन कनेक्टिविटी दिए जाने का सुझाव दिया। यहां बने उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित कर उसमें विदेशी आयातकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से कॉमन फेसेलिटी सेंटर की स्थापना की बात कही। उन्होंने भूखंडों का क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर से 1000 वर्गमीटर रखने का सुझाव देते हुए भूखंडों की कीमत सस्ती दर पर रखे जाने का सुझाव दिया। रीना अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए हैजार्ड वेस्ट को एकत्रित कर उसका डिस्पोजल किए जाने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, एफएसएमआई के उपाध्यक्ष पंकज धीरज, उर्वशी गौड़, रीना अग्रवाल, अजय लिथो, यतींद्र मोहन झा, दिनेश चंद्र वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे। संचालन उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed