फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

युवा कांग्रेसियों ने पूरे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग की

Thu, 03 Jun 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
जहरीली शराब कांड को लेकर युवक कांग्रेसियों ने रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में उन्होंने मांग की कि पूरे प्रदेश में शराब बंदी लागू की जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते समय कांग्रेसियों ने शराब की बोतलें जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि 100 से अधिक लोगों की मृत्यु के बाद भी प्रदेश सरकार उदासीन है। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को 50 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। इस अवसर पर मोहम्मद शारिक, आकाश मसीह, सगीर कुरैशी ,कृष्णा पाराशर, माधव शर्मा ,साहिल खान ,अनमोल चौहान, प्रदीप सिंह ,पिंटू ठाकुर ,राहुल जाटव, रेहान खान, उमेश ठाकुर, रोहित जाटव ,सचिन सैनी, नासिर खान, अमीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगढ़ सांसद के खिलाफ ज्ञापन दिया
जहरीली शराब मामले में सांसद सतीश गौतम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव श्योराज जीवन ने एक ज्ञापन कमिश्नर गौरव दयाल को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि सांसद अपराधी तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं और माफिया पर कार्रवाई करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं। उनकी भूमिका संदेह के घेरे में है। कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन ने कहा कि जहरीली शराब को तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल फैक्टरी के मालिक पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इससे सांसद बौखला गए हैं। जो व्यक्ति मौत का सौदागर है सांसद उसको बचाने में लगे हैं। श्योराज जीवन ने बताया कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। साथ ही कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ न्याय करेंगे। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, भूपेंद्र सिंह राणा, ठाकुर अर्पित सिंह राठौर, मोहम्मद अनवार खान, रूप किशोर उज्जेनवाल, विकास चेतन, रिंकू वाल्मीकि, नितिन विवेकी, दीपक शर्मा, मोहम्मद बबलू खान, कबीर पाठे जी आदि मौजूद रहे।

शराब माफिया को बचाने के लिए भाजपा दे रही नूरपुर को हवा
कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव रामगोपाल रैना ने जहरीली शराब से मरने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि भाजपा केवल गाल बजाना जानती है। शराब से मरने वालों के बारे में एक नेता नहीं बोलता, क्योंकि शराब का सरगना खुद एक बीजेपी नेता है। जिसको भाजपा नेताओं का सहारा मिला हुआ है । बीजेपी नेता केवल शराब से ध्यान भटकाने और भाजपा नेता शराब तस्कर को बचाने के लिए नूरपुर को हवा दे रहे हैं। रामगोपाल रैना ने कहा की जनता समझदार है वह अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed