फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आबकारी विभाग की लापरवाही से हुई है मौतें

Sat, 29 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने जहरीली शराब से हुई मौत के लिए आबकारी विभाग को दोषी ठहराया है। इससे संबंधित एक पत्र उन्होंने मुख्यमंत्री को भी लिखा है।
विज्ञापन

दलवीर सिंह ने मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को लिखा है कि थाना लोधा, जवां तथा चौकी भरतरी थाना गभाना में कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है। जनपद में पिछले दो साल से शराब की कई अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से भी अवैध शराब की तस्करी के प्रकरण संज्ञान में आए हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, जिसके कारण जनपद में आज इतनी बड़ी घटना हुई है। अधिकतर मृतक गरीब परिवार से हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। इनके लालन-पालन एवं पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है। विधायक ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पौत्र ने अधिकारियों को किया सूचित
जहरीली शराब से मौत की सूचना मिलने के बाद बरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक दलवीर सिंह के पौत्र एवं प्रतिनिधि विजय कुमार एवं प्रवक्ता सुशील गुप्ता जीटी रोड पचखेड़ा फैक्टरी में मृतक चौकीदार को देखने पहुंचे। वहां पहुंचकर विजय ने जिले के अधिकारियों को सूचना दी। इसी बीच छेरत में तीन लोगों की मौत की सूचना मिली तो विधायक प्रतिनिधि छेरत पहुंचे। वहां ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विजय सिंह ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी एवं एसडीएम कोल को अवगत कराया और ग्रामीणों को यह कहकर शांत कराया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed