{"_id":"60afedda8ebc3eac94654f66","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2640764145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या मौत का आंकड़ा छुपा रहे हैं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या मौत का आंकड़ा छुपा रहे हैं अधिकारी
विज्ञापन
कोविड की कमान संभाल रहे अधिकारी क्या मौत का आंकड़ा छुपा रहे हैं। अगर ऐसा नहीं है तो अप्रैल-मई 2021 में सरकारी एवं प्राइवेट कोविड अस्पतालों में हुई मौत का आंकड़ा क्यों नहीं बता रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी के सामने विधायक एवं एमएलसी भी लाचार नजर आ रहे हैं।
दूसरी लहर आने के बाद अप्रैल-मई 2021 में नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में 500 से अधिक शवों (कोविड एवं नॉन कोविड) का अंतिम संस्कार हुआ है। कोविड समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज, मलखान सिंह जिला अस्पताल, मंगलायतन विश्वविद्यालय एवं अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में कितने कोविड एवं नॉन कोविड मरीजों की मौत हुई, इसकी जानकारी देने को कोई तैयार नहीं है। सरकारी आंकड़ों में पिछले साल से लेकर आज तक कोविड से 100 मौत दर्ज हैं।
पिछले महीने मंडलायुक्त ने अधिकारियों को मौत का ऑडिट कराने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके आदेश पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक अनिल पाराशर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मौखिक एवं लिखित रूप में सूचना मांग चुके हैं। जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त तथा जिले के नोडल अधिकारी के सामने भी मामला उठाया, लेकिन आज तक उनको जानकारी नहीं दी गई है। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह एवं शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने भी सीएमओ से जानकारी मांगी, लेकिन अधिकारियों की सदाबहार चुप्पी कायम है। इधर सूचना छुपाने की वजह से समाज में गलत संदेश जा रहा है। भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार एवं प्रशासन की नीयत पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में अप्रैल-मई महीनों में हुई मौतों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इसके लिए दो अधिकारियों को लगाया गया है। कुछ अस्पतालों से संख्या आ गई है। कुछ प्राइवेट अस्पतालों से आंकड़ा आ रहा है। एक-दो दिन में पूरी जानकारी जन प्रतिनिधियों को दे दी जाएगी।
- सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ