फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

थर्मल स्कैनर खराब... स्क्रीनिंग में रस्मअदायगी

Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए शहर से लेकर देहात तक निगरानी समितियों के माध्यम से कराई जा रही थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग व मेडिकल किट वितरण के नाम पर हो रही खानापूर्ति की सांसद और विधायकों ने पोल खोल दी। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि नाम के लिए स्क्रीनिंग की जा रही है। सच्चाई यह है कि आशा व एएनएम के पास थर्मल स्कैनर तक नहीं है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि पिछले साल उपलब्ध कराए गए थर्मल स्कैनर तकनीकी खामी के कारण बंद हो गए हैं। सांसद ने टीकाकरण की धीमी प्रगति पर चिंता जताई, जबकि सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई में लापरवाही का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि जनपद में 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन की प्रगति धीमी है। इस पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वह जनता को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। बताया कि जिन गांव में कोविड संक्रमण की अधिक संभावना है। उन गांवों में मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी नहीं चल रही है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी संचालित कराएं। कोल विधायक ने बताया कि आशा एवं एएनएम के पास थर्मल स्कैनर नहीं है, जिसके कारण जनता की स्क्रीनिंग नहीं कर पा रही हैं। निगरानी समिति नाम के लिए ही स्क्त्रस्ीनिंग कर रही हैं। इस संबंध में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जो थर्मल स्कैनर पिछले वर्ष उपलब्ध कराए गए थे, उनमें बैटरी एवं अन्य तकनीकी समस्या होने के कारण वह कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने डीपीआरओ को पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर आशा एवं एएनएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा समस्त विधायकों ने शिकायत की कि सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई की स्थिति खराब है। सांसद सतीश गौतम ने सुझाव रखा कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई एवं मेडिकल किट का वितरण कराएं। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल को प्रतिदिन सांसद व विधायकों से समन्वय स्थापित करने तथा उनके निर्देशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मजदूरों को भरण पोषण के लिए 1000 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।

कालाबाजारी करने पर वालों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई : सांसद
समीक्षा बैठक में सांसद सतीश गौतम ने सवाल किया कि जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की गई, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एडीएम वित्त ने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन को डॉक्टर के पर्चे व अस्पताल के अनुसार ही उपलब्ध कराया गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की पूरी लिस्ट तैयार की गई। इसको उन्होंने सांसद को उपलब्ध कराने की बात कही। शहर विधायक संजीव राजा के द्वारा कोविड की संभावित तीसरी लहर के बारे में चर्चा की गई, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं दीनदयाल अस्पताल में 50-50 बेडों को आरक्षित करा लिया गया है। विधायक ने सुझाव दिया कि पुलिस लाइन अस्पताल में मेडिकोलीगल कराए जाएं। इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed