{"_id":"607896b38ebc3edb53730bf3","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2611949123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को खाना तक नसीब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को खाना तक नसीब नहीं
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति हो गई है। आलम यह है कि दोपहर में भूखे-प्यासे पहुंचे मरीजों को भोजन-पानी तक के लिए नहीं पूछा जा रहा है।
बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में संक्रमित मिले मरीजों को एंबुलेंस में बैठाकर सीधे अस्पताल भेज दिया जाता है। अस्पताल में पहुंचने के बाद उनसे कोई यह नहीं पूछता कि खाना खाया है या नहीं। भूखे-प्यासे मरीज रात का इंतजार करते हैं। इसकी वजह से कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल तक चले गए हैं। अस्पताल में रोज 80-85 मरीजों के आने से चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं।
अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी इस बात को स्वीकार रहे हैं। कुछ दबी जुबान कह रहे हैं कि जब दीनदयाल अस्पताल एल-2 अस्पताल है तो इसमें लक्षण विहीन एवं मामूली लक्षण वाले मरीजों को क्यों भेजा जा रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह का कहना है कि अतरौली में एल-1 अस्पताल शुरू हो रहा है। लक्षण विहीन मरीजों को चिन्हित कर रात से भेजना शुरू किया जाएगा ताकि यहां दबाव कुछ कम हो। अस्पताल में 24 घंटे किचन चल रहा है। दोपहर में आने वाले मरीज मांग करेंगे तो उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित करूंगा कि वे नए मरीजों से जाकर खाना-नाश्ते के बारे में पूछें।
विज्ञापन
पुराने कर्मचारियों को बुलाया गया
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए मैन पॉवर बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। संविदा पर कार्य करने वाले पुराने कर्मचारियों को काम पर आने के लिए कहा गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर भी मंगाए गए हैं।
अतरौली अस्पताल तैयार
अतरौली में एल-1 अस्पताल तैयार हो गया है। वहां के सीएमएस डॉ. रामबिहारी ने बताया कि अस्पताल तैयार है। किचन का स्टाफ आ गया है। मरीज आने पर भर्ती शुरू कर दिया जाएगा।