{"_id":"6070b7928ebc3e591536f3c9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali260728968","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई को प्रदर्शन, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई को प्रदर्शन, नोकझोंक
विज्ञापन
जमालपुर ईदगाह पर विरोध प्रदर्शन कर लोगों को रोकती पुलिस।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर-ए-इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमालपुर ईदगाह के सामने मुस्लिम समाज ने प्रदर्शन किया। नरसिंहानंद के पुतले को चप्पल मारने की बात पर उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव और रालोद के युवा नेता राजा भैया के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बाद सीओ अनिल समानिया के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
जुमे की नमाज के बाद नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने नरसिंहानंद के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में शामिल रालोद के युवा नेता व छात्र नेता राजा भैया ने प्रशासन के सामने नरसिंहानंद के पोस्टर पर चप्पल मारने के लिए कहा तो वहां मौजूद उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इस बात को लेकर लोग आक्रोशित हो उठे। मामला बिगड़ता देख सीओ अनिल समानिया को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने ज्ञापन लिया। राजा ने कहा कि विरोध करना उनका संवैधानिक हक है, जो पुलिस उनसे छीनने की कोशिश कर रही है। पुलिस का भी पुतला फूंकने से गुरेज नहीं करेंगे। शनिवार को मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों के लेकर उपनिरीक्षक के खिलाफ एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे, तब तक नरसिंहानंद और उनके सहयोगी श्रवण कुमार पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक विरोध करते रहेंगे।
उधर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन के युवा महानगर अध्यक्ष रिजवान अहमद के नेतृत्व में नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन सीओ अनिल समानिया को दिया गया। ओवैसी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद नाजिम अली ने कहा कि अभी तक नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी इसलिए नहीं की जा रही है, क्योंकि नरसिंहानंद सरस्वती को सरकार व पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। ज्ञापन देनेे वालों में साहिल सिद्दीकी, मोहम्मद नदीम, कामिल कुरैशी, शाहिद अब्बास, शानू सैफी, आबिद राजपूत, तालिब खान, इमरान अल्वी, खुर्रम पठान, चौधरी जाहिद आदि मौजू रहे।