फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दिन में होलिका पूजन, शाम को दहन, आज बरसेगा प्रेम का रंग

Sun, 28 Mar 2021 10:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टीकाराम मंदिर में होलिका दहन। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में होली के उत्सव का आगाज रंगभरनी एकादशी से हो चुका है। रविवार को श्रद्धालुओं ने होलिका स्थापित कर दिन में पूजन किया। दिनभर शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों और गली-मोहल्ले में रखी होलिका के पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ ही रंगों की बारिश शुरू हो गई। सोमवार को पूरे जनपद में धूमधाम से धूल होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में तकरीबन 2500 स्थानों पर होलिका रखी गई थी। जबकि शहर में लगभग 860 होलिका स्थल थे। इन होलिका स्थल पर दिनभर मेले जैसा माहौल रहा। कई जगह तो होलिका के चारों तरफ सजावट की गई थी। होलिका मैया की प्रतिमा स्थापित की गई। दिनभर पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। होली स्थल पर डीजे साउंड लगाया गया था। महिलाओं ने रोली, चावल, गूलरी, गुलाल, आटा, दीपक, धूप आदि से पूजन किया। होलिका माता पर सूत लपेटकर परिक्रमा की और घर में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शाम को साढ़े आठ बजे सेंटर प्वाइंट के टीकाराम मंदिर में राजू पंडित ने होलिका दहन कराया। इसके अलावा, शहर और देहात की होलिकाओं का दहन हुआ। इस दौरान कई जगह नाच-गाने का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोगों ने जौ की बालियां भूनकर एक दूसरे को भेंट कीं और होली की शुभकामनाएं दीं। होलिका दहन के बाद सोमवार को जनपद में धूल होली की धूम रहेगी। आज शहर में प्रेम का रंग बरसेगा। बच्चों ने होली खेलने के लिए रविवार देर रात ही तैयारियां कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बिकीं जौ की बालियां
होली के त्योहार पर होलिका दहन के समय जौ भूनकर बुजुर्गों और आत्मीय जनों को भेंटकर शुभकामनाएं देने का रिवाज है। इसके चलते रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर फड़ लगाकर जौ की बालियों की बिक्री हुई, जो लोग सब्जी आदि बेच रहे थे। उन्होंने भी अपने पास जौ की बालियां रख रखी थीं।
सोशल मीडिया पर चली होली की पिचकारी
होलिका दहन और धूल होली के मौके पर शहरवासियों ने अपने परिजन, रिश्तेदार, दोस्तों को बधाई संदेश भेजे। अधिकांश लोगों ने सोशल मीडिया पर होलिका दहन, होलिका पूजन, रंग-गुलाल के संदेश प्रसारित किए थे। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की गई।
अबकी बारी, घर की होली... संदेश भी हुआ प्रसारित
सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाओं के साथ साथ इस बार घर में ही होली मनाने की अपील की गई। लोगों ने तरह तरह के संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुरोध किया कि कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस बार घर में रहकर ही होली मनाएं।
शराब के ठेकों पर उमड़ी भीड़
होली के मौके पर शराब के जाम छलकाने का भी चलन कुछ वर्गों में है। कुछ लोग ठंढाई का सेवन करते हैं। ऐसे में होली से एक दिन पहले शराब खरीदने के लिए ठेकों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। कुछ लोग चुनिंदा ब्रांड न मिलने से परेशान रहे। शहर के अंग्रेजी, देशी शराब के अलावा बीयर के ठेकों पर भीड़ रहने का कारण सोमवार को ठेका बंद होना था।

पुलिस की मौजूदगी में भी जली होली
शहर में 60 अतिसंवेदनशील और 110 संवेदनशील क्षेत्र में होलिका रखी गई थीं। ऐसे में यहां पुलिस की मौजूदगी में रविवार की शाम को होलिका दहन हुआ। इस दौरान पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस आज धूल होली के दिन अलर्ट पर रखी गई है। वहीं कुछ इलाकों में अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed