फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों को पहले जगी आस, पेचीदा नियम सुलझा तो हुए निराश

Tue, 02 Feb 2021 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आयकर दाताओं को वित्त वर्ष 2021-22 के बजट से बड़ी निराशा हाथ लगी है। हालांकि इस वर्ग में सिर्फ 75 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को ही रिटर्न दाखिल करने से छूट मिली है। वित्त मंत्री के संबोधन के दौरान पेंशन भोगी पहले तो खुश हुए। मगर, बाद में नियमों की पेचीदगी का एहसास हुआ तो उनको निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने रिटर्न दाखिल करने और पेंशन आय को टैक्स फ्री किए जाने की छूट को ऊंट के मुंह में जीरा समान करार दिया है। पेंशन भोगियों का कहना है कि कहा सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन सहित हर प्रकार की आय को 60 वर्ष की उम्र के बाद ही टैक्स फ्री किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

नियम हैं पेचीदा
बजट में किए नए प्रावधान के मुताबिक 75 साल के ऐसे वारिष्ठ नागरिक जिन्हें सिर्फ पेंशन और ब्याज से आय होती है, वे रिटर्न दाखिल करने की छूट पा सकते हैं। इसमें भी यह पेच हैं कि जिस बैंक में यह पेंशन जमा होती है, उसी बैंक में एफडी, आरडी आदि डिपॉजिट से मिलने वाले ब्याज पर ही रिटर्न दाखिल करने की छूट मिलेगी। यदि उन्होंने दूसरी बैंक में डिपॉजिट किया है तो रिटर्न दाखिल करना होगा। सीनियर सिटीजन को सिर्फ रिटर्न भरने की छूट मिली है। इसका फायदा उन्हें सिर्फ इतना होगा कि यदि पहले कभी रिटर्न भरने में चूक हो जाती थी तो 5000 रुपये की पेनाल्टी लगती थी। अब वह नहीं देनी होगी। बाकी जो नियम 75 साल की उम्र से अधिक वाले पेंशन भोगियों को आयकर टैक्स में छूट देने की बात है तो अलीगढ़ में 28 हजार पेंशनर हैं। इनमें एक्टिव 25 हजार हैं। इस 25 हजार की संख्या में 75 वर्ष से अधिक के पेंशन भोगी मात्र 5 प्रतिशत के ही करीब हैं।
विज्ञापन

- उदयराज सिंह, अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन
-
बजट 2021-2022 लंबे समय से केंद्र सरकार पेंशनर्स की मांग थी कि पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए, जिसके लिए सभी पेंशनर्स काफी संघर्ष कर रहें हैं, क्योंकि पेंशन इनकम का पार्ट नहीं है। पेंशनर को दी जाने वाली पेंशन उसके द्वारा की गई बचतों का पार्ट (भाग) है। इस बजट में सरकार ने बेहद चतुराई से पेंशनरों को ऊंट के मुंह में जीरा देकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है। केवल 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशन भोगियों को ही पेंशन व बचत से होने वाली आय से मुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर केवल लगभग 10 से 20 प्रतिशत हैं, जिनको इस बजट का लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एआर खान, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक, अलीगढ़ जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed