{"_id":"5ff7607a8ebc3e33dd74a1e9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali253134730","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड के महंत के संदेह में दूसरा दबोचा, बाद में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं कांड के महंत के संदेह में दूसरा दबोचा, बाद में छोड़ा
विज्ञापन
बदायूं से फरार दुष्कर्म के आरोपी के भ्रम में पकड़ा गया साधू सत्यनारायनदास
- फोटो : IGLASS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायणदास के हमशक्ल साधू को देख बृहस्पतिवार दोपहर एक सब्जी विक्रेता ने बखेड़ा खड़ा करा दिया। सब्जी विक्रेता की सूचना पर पुलिस भी उसे पकड़कर थाने ले गई और बदायूं पुलिस भी थाने पहुंच गई। मगर, जांच में वह हमशक्ल पाया गया। तब जाकर उसे छोड़ा गया।
हुआ यूं कि कस्बे के चामड़े गेट मोहल्ला के सब्जी विक्रेता शनि के पास एक साधु आया। उसने अखबार में छपे फोटो के आधार पर इस साधु को बदायूं कांड का आरोपी सत्यनारायण समझकर पकड़ लिया। साथ ही कोतवाली पुलिस को 50 हजार का इनामी पकड़े जाने की सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस ने भी प्रथमदृष्टया उसे फोटो के आधार पर आरोपी सत्यनारायण समझ लिया और थाने ले गई। मजमा लगते देख उसे पूछताछ के लिए बहादुरपुर चौकी ले जाया गया। वहीं सूचना पर जिले में ही घूम रही बदायूं पुलिस व अलीगढ़ से एसओजी आदि भी वहां पहुंच गई। जब उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि पकड़ा गया साधु गुजरात के सूरत का रहने वाला है। उसके पास से जो आधार कार्ड भी मिला, उस पर उसका नाम सत्यनारायण वेंकटैया अडागटला दर्ज है। बातचीत में उसने खुद को मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला बताया। बदायूं पुलिस ने भी सत्यनारायण के एक करीबी से भी वीडियो कॉल पर उसकी पहचान कराई है। जब यह बात तस्दीक हो गई कि यह आरोपी नहीं तो उसे छोड़ दिया गया। जांच में यह भी पता चला कि यह साधु इगलास के एक मंदिर पर 2017 से रह रहा है।
माथे पर चोट ने पैदा किया संदेह
इगलास में पकड़े गए साधु व बदायूं के आरोपी की शक्ल में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों दूर या पास से भी एक झलक देखने में हमशक्ल लगते हैं। दोनों के माथे पर चोट का एक जैसा निशान है। बस अंतर आरोपी के दाढ़ी व बाल छोटे हैं, जबकि इसके बड़े हैं। इसी के फेर में सब्जी विक्रेता व खुद इगलास पुलिस चकरा गई।
विज्ञापन
- इगलास में सब्जी विक्रेता के संदेह पर एक साधु को हिरासत में लिया गया। मगर जांच में वह बदायूं कांड का आरोपी नहीं पाया गया। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। - मुनिराज जी एसएसपी
बदायूं कांड के आरोपी की मडराक में लोकेशन
बदायूं कांड के आरोपी की लोकेशन अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में मिली थी। इसी आधार पर बदायूं पुलिस ने बुधवार रात से ही यहां डेरा डाल दिया था और अलीगढ़ पुलिस से मदद मांगी थी। जानकारी के अनुसार बदायूं कांड के आरोपी की कोई दूर की रिश्तेदार भतीजी मडराक क्षेत्र में है। बदायूं पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी वहीं छिपा हुआ है। इस गांव के कुछ लोगों ने भी इस बात की तस्दीक कर दी कि ऐसे व्यक्ति को गांव में यहां आते जाते देखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी। मगर 24 घंटे की खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस की निगरानी उस गांव व आसपास के क्षेत्र पर बराबर बनी हुई है। हो सकता है कि सूचना सही हो या गलत भी हो। सच्चाई सामने आने के बाद ही पुलिस कोई निर्णय लेगी। बता दें कि वह आरोपी मूल रूप से बरेली आंवला का रहने वाला है।