{"_id":"5f763fdc8ebc3e9bec481e08","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali245219277","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जहां भी मिलेंगे पांच लोग, वहीं शुरू हो जाएगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जहां भी मिलेंगे पांच लोग, वहीं शुरू हो जाएगी कोरोना जांच
विज्ञापन
शहर के सड़क, चौराहों, चाय-पान, परचून की आदि की दुकानों पर एक साथ पांच या उससे अधिक लोगों को एक साथ खड़ा होना भारी पड़ेगा। शुक्रवार से सभी थानाक्षेत्रों पर तैनात मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहेंगे। उनके साथ कोरोना जांच टीम और एंबुलेंस भी चलेगी। जहां भी लोग एकत्रित दिखाई देंगे, उनकी तत्काल कोरोना जांच कराई जाएगी। अगर, कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं, धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा भी दर्ज होगा। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को सख्ती के साथ आदेश दिए हैं कि वह कम से कम दो घंटे प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम में शिकायत आने पर भी तत्काल मौके पर जाना होगा।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने यह आदेश जारी करते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 10 वाहनों पर माइक सिस्टम लगाकर लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क/फेस कवर का प्रयोग अनिवार्य होगा। एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे। वहीं, नगर निगम द्वारा चौराहों पर स्थापित किए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी कोरोना के प्रति सचेत किया जाएगा।
नगर पालिका व नगर पंचायत में भी यही नियम लागू रहेगा। यहां जिला पंचायतराज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों पर माइक सिस्टम लगाकर लोगों को सचेत करेंगे। शहर में मजिस्ट्रेट कोरोना जांच करने वाली टीम व एंबुलेंस अपने साथ रखेंगे। जहां पर भी पांच या पांच से अधिक लोग एक साथ नजर आएंगे उनकी कोविड जांच कराई जाएगी। एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार के लिए सभी कार्यक्रम तिथिवार घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता, कविता/गीत प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व मास्क वितरण सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
ये मजिस्ट्रेट रहेेंगे भ्रमणशील
एसीएम प्रथम बन्नादेवी, गांधी पार्क, एसीएम द्वितीय क्वार्सी, सिविल लाइंस, सिटी मजिस्ट्रेट सासनी गेट, देहली गेट, कोतवाली में भ्रमणशील रहेंगे।