फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने दौरऊ रेलवे पुल का लोकार्पण किया

Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दौरऊ चण्डौस मार्ग रेलवे ऊपरगामी पुल का उद्घाटन किया। - फोटो : CITY OFFICE
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को गभाना तहसील के दौरऊ-चंडौस मार्ग पर रेलवे ऊपरगामी पुल का लोकार्पण किया। सर्किट हाउस में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस लोकार्पण में सांसद सतीश गौतम और बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह मौजूद रहे। सांसद और विधायक ने इस पुल के चालू होने को क्षेत्रीय जनता के लिए एक सौगात करार दिया।
विज्ञापन

विधायक के प्रतिनिधि एवं भाजपा सह जिला कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि ग्राम दौरऊ से रेलवे की पांच लाइनें गुजरती हैं, जिस पर पूर्व में रेलवे फाटक होता था। नई दिल्ली-हावड़ा रेलखंड का हिस्सा होने के कारण ये रेलवे लाइन अति व्यस्त रहती है। इसकी वजह से रेलवे फाटक घंटों बंद रहता था। इस कारण दूसरे मुसाफिरों को काफी परेशानी होती थी। कई बार बंद रेलवे फाटक पार करने पर दुर्घटनाओं में जन हानि भी हुई थी। इस रेलवे लाइन पर ऊपरगामी पुल बनाने की मांग दशकों पुरानी थी।
विज्ञापन

जनता की मांग पर 800 मीटर लंबे पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा कराया गया। जिस पर 37.66 करोड़ रुपये की लागत आई। उपमुख्यमंत्री न वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस पुल का लोकार्पण किया। सांसद एवं विधायक ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस मौके पर सेतु निगम के प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed