फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दिल्ली में भर्ती मेडिकल कॉलेज के कोरोना संक्रमित डॉक्टर को हुआ निमोनिया

Fri, 29 May 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के 64 वर्षीय चेयरमैन को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उनकी पत्नी जो कि स्वयं चिकित्सा विभाग के एक बड़े पद से रिटायर हुई हैं, उन्होंने बताया के डॉक्टर के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है। उनके फेफड़ों में पानी भर गया है। इसके साथ-साथ उनको निमोनिया भी हो गया है।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि सर गंगा राम हॉस्पिटल में उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उनके मुताबिक हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं, लेकिन अभी कोई सुधार की स्थिति नजर नहीं आ रही है। बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के बाद हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें 2 दिन पहले दिल्ली लाया गया था। उस समय उनके फेफड़ों में पानी भरा हुआ था। अब यहां पर आने के बाद उन्हें निमोनिया की शिकायत भी हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर एएमयू प्रशासन जेएन मेडिकल कॉलेज में चेयरमैन के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टर रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टेस्टिंग करा रहा है। अभी टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुछ और मामले भी पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। हालांकि, चेयरमैन के परिवार के 9 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed