फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

भारी पड़ा शादी की सालगिरह मनाना, लॉक डाउन उल्लंघन का मुकदमा

Tue, 26 May 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बैंड बाजे के साथ नाचकर मनाई शादी की सालगिरह। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, मगर लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे। रविवार को महानगर के सौ फीसद लॉकडाउन घोषित क्षेत्र सासनी गेट में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। जहां एक व्यापारी ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह धूमधाम से मनाई और गाना-बजाना तक हुआ। बीच सड़क पर भीड़ जमाकर हुए इस जशभन का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने व्यापारी व उनके अज्ञात परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां के मुताबिक व्यापारी पवन वार्ष्णेय निवासी कृष्णा टोला की रविवार को शादी की 25वीं सालगिरह थी। उन्होंने इस आयोजन को घर में धूमधाम से मनाया। साथ में दरवाजे पर जशभन हुआ और ढोल नगाड़ों के साथ स्कूटी पर सवार होकर दूल्हे के वेश में निकले। उनके साथ उनके रिश्तेदार और दोस्त, पड़ोसी शामिल थे, जो कि नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए चल रहे थे। एक वीडियो फुटेज के आधार पर व्यापारी को नामजद करते हुए उसके 15 साथियों को अज्ञात में लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed