फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कोरोना संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री जुटाने में छूट रहे पसीने

Thu, 23 Apr 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
उस्मान पाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अब्दुल करीम चौराहे पर बंद किया गया रास्ता। - फोटो : CITY OFFICE
उस्मानपाड़ा और नीवरी अलहदादपुर में मिले कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुुटाने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। दो दिन में टीम सिर्फ इनके परिवार वालों तक ही सीमित रह गई है। बाहर के कितने और कहां-कहां के लोगों के संपर्क में यह मरीज आए, इसकी जानकारी बुधवार को भी राज ही बनी रही। पुलिस-प्रशासन की टीम ने पड़ोसियों सेे पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन उनसे भी कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी। इधर, मंगलवार को उस्मानपाड़ा के कोरोना पॉजिटिव 55 वर्षीय मीट कारोबारी की मौत और कुछ देर बाद उसके बहनोई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पुलिस की सिरदर्दी और बढ़ गई।
विज्ञापन

बहनोई के पूरे परिवार के कुल आठ सदस्यों को जैसे-तैसे तलाश कर देहली गेट पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से जेडी अस्पताल में क्वारंटीन कराया है। अब मृतक सहित दो अन्य कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवल हिस्ट्री और इनके परिवार व इनके खुद के संपर्क में आए लोगों की तलाश में सर्विलांस टीम की मदद ले रही है। इधर, बुधवार को पुलिस प्रशासन को यह जानकारी हुई कि 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीज जब सेंटर प्वाइंट पर एक्सरे कराने गया था तो उसने मैरिस रोड के एक सेंटर में अपना अल्ट्रासाउंड भी कराया था। इस जानकारी पर टीम ने वहां भी लोगों की स्क्रीनिंग की है।
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन खोल सकती है राज
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में पुलिस ने अब सर्विलांस टीम का भी साथ ले लिया है। सर्विलांस टीम कोरोना पॉजिटिव मिले मीट कारोबारी व उसके बहनोई सहित नीवरी अलहदादपुर के जमाती के मोबाइल नंबरों की डिटेल निकालने में जुटी है। मोबाइल नंबर के आधार पर ही इनकी लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है कि यह लोग कहां-कहां गए। इनके नजदीक में कितने मोबाइल नंबर उस समय पर संचालित थे। परिवार के अन्य मोबाइल नंबरों को भी ट्रेसिंग पर लगाया गया है। इन सभी के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार कर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जिनके मोबाइल फोन की लोकेशन पिछले दिनों इन संक्रमितों के आसपास की रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी नहीं खोल रहे मुंह
कोरोना से जान गंवाने वाले मीट कारोबारी से लेकर कोरोना संक्रमित उसके बहनोई और नीवरी अलहदादपुर के जमाती तक के संबंध में उनके पड़ोसियों से पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूछताछ करने जा रही है, लेकिन ये लोग जानकारी देने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस को कोई भी जानकारी न होने का जवाब देकर टरका दिया जा रहा है।

मृत कोरोना पॉजिटिव का बेटा भी धरा, 50 की सैंपलिंग हुई
कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले मीट कारोबारी के एक और बेटे को पुलिस ने बुधवार को धर लिया। अब तक परिवार के कुल 15 सदस्यों को पुलिस ने पकड़कर स्वास्थ्य विभाग की मदद से क्वारंटीन करा दिया है। इधर, बहनोई के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दामाद का भी सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया है। बताया जा रहा है कि मीट कारोबारी की तबीयत खराब होने के दौरान इलाज को लेकर गए परिवार वालों के साथ दामाद भी शामिल था। इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन शर्मा के मुताबिक मृतक के परिवार के कुल 15 लोग अब तक क्वारंटीन कराए जा चुके हैं। इसके बहनोई के परिवार के 11 लोग और नीवरी अलहदादपुर के कोरोना पॉजिटिव जमाती के परिवार के आठ सदस्यों को अब तक पकड़कर स्वास्थ्य विभाग की मदद से क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा अलशिफा नर्सिंग होम स्टाफ से जुड़े पांच लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। इस मोहल्लेे, परिवार व संपर्क में आने वाली लिस्ट में बुधवार को 50 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed