फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

वायरल पोस्ट से जवां में जातीय तनाव, दी तहरीर

Mon, 12 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर जवां में जातीय तनाव की स्थिति बन गई है। यहां एक पोस्ट में गैर जाति के युवक-युवती आपत्तिजनक दिखाए गए हैं। इसमें जवां क्षेत्र का ही एक युवक शामिल दिखाया गया है। इसको लेकर क्षत्रीय समाज के युवकों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और तहरीर दी। थाना प्रभारी ने उन्हें जैसे-तैसे समझाकर शंात किया और जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि गैर जाति के युवक युवती आपत्तिजनक स्थिति में हैं। पोस्ट को बेहद बेहूदा ढंग से पोस्ट किया गया है। यह सब क्षत्रिय समाज को नीचा दिखाने के लिए किया गया है। इसमें एक युवक इलाके का ही शामिल है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राठी के अनुसार थाने आए युवकों से तहरीर लेकर उसकी जांच कराई जा रही है। उन्हें समझा बुझाकर वापस किया गया है। इलाके में पूरी तरह नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed