{"_id":"62e6e21c65193e0dee1920f0","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2972404135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं 100 दिन की विकास, सड़क बनी नाला, गिरने से बची अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं 100 दिन की विकास, सड़क बनी नाला, गिरने से बची अर्थी
विज्ञापन
कहने को प्रदेश सरकार गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान चला चुकी है। हाल ही में सौ दिन की विकास यात्रा की गाथा पेश की गई। मगर शहर से सटे गांव भदेसी की सड़क सिस्टम को आइना दिखा रही है, जहां पिछले 12 वर्ष से सड़क नाला बनी हुई है और बारिश के दिनों में लोग पानी से गुजरने को मजबूर होते हैं। रविवार को इसी सड़क में भरे पानी से शव लेकर जा रहे लोगों के हाथ से अर्थी गिरने से बच गई। आलम ये था कि पानी में ले जाने के कारण अर्थी को कंधे पर रखकर ले जाने के बजाए हाथों में पकड़कर ले जाना पड़ा।
गांव भदेसी की करीब आधा किमी की सड़क पर पानी भरा हुआ है। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि पिछले 12 वर्ष से हर बारिश में यह समस्या होती है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के सामने कई बार दुखड़ा रोया गया। मगर सुनवाई नहीं हुई। आज तक सड़क नहीं बनी। ग्रामीण बताते हैं कि भदेसी शहबाजपुर रोड पर ये हालात हैं। मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
अंतिम संस्कार के समय गिरने से बची अर्थी
गांव भदेसी के विष्णु की शनिवार शाम बन्नादेवी क्षेत्र में दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव रात को ही गांव लाया गया, जहां सुबह शव अंतिम संस्कार के लिए शमशान ले जाया जा रहा था। पानी में होकर गुजरने के कारण अर्थी को कंधे के बजाय हाथों में पकड़कर ले जाया गया। इस बीच पानी में गिरने से अर्थी बच गई। पूर्व प्रधान पुत्र प्रमोद कुमार का आरोप है कि इसकी कई बार हर स्तर पर शिकायत की गई है। मगर कोई सुनवाई नहीं होती।