फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : पिंका ठाकुर पर हमले के आरोपी भाजपा नेता की तबियत बिगड़ी

Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
लाल जी वर्मा अस्पताल में भर्ती। - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के चर्च के सामने दो भाजपा नेता गुटों में हुई हमले की घटना में आरोपी भाजपा नेता लालजी वर्मा की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए रामघाट रोड के निजी अस्पताल में भरती कराया गया है। खास बात यह है कि जेल में निरुद्ध बंदी के इस तरह बिना न्यायालय की अनुमति के निजी अस्पताल में भरती होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले एक प्रापर्टी विवाद में भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप उर्फ पिंका ठाकुर व दूसरे पक्ष से भाजपा नेता लालजी वर्मा में झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में पिंका पेट में गोली लगने से जख्मी हुआ, जबकि पैर में गोली लगने से लालजी का बेटा जख्मी हुआ था। इस घटना में एक तरफ से लालजी, उनका बेटा पूर्व जिपं सदस्य नरेंद्र वर्मा, जख्मी बेटा राजीव जेल भेजे गए। वहीं पेट में गोली लगने से जख्मी पिंका का दिल्ली में इलाज चलने के कारण आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध लालजी वर्मा सोमवार को मुकदमे की तारीख के चलते जेल से पेशी पर दीवानी लाए गए। दोपहर में दीवानी हवालात में उनकी तबियत बिगड़ी तो पुलिसकर्मी तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां हृदय संबंधी गंभीर समस्या का हवाला देकर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर इसी बीच खबर पर तमाम समर्थक व परिचित अस्पताल पहुंच गए। वे लालजी को रामघाट रोड के नर्सिंग होम ले गए। इसे लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बिना किसी अनुमति के उन्हें वहां कैसे ले जाया गया। जेलर पीके सिंह ने बताया कि इस मामले में न्यायालय में रिपोर्ट दी जाएगी। फिलहाल पुलिस गारद वहां लगा दी गई है। इसके अलावा दो अन्य बंदियों रवि व शोभा की भी दीवानी में तबियत बिगड़ी, जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed