फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : प्रवेश कराने के नाम पर रुपये मांगने वाला कर्मचारी निलंबित

Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये मांगने वाले आरटीई के वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार को बीएसए सतेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया। बीएसए ने कर्मचारी के रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय के बाहर वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार दो व्यक्तियों से आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में रुपये का भी जिक्र आया है। वीडियो में वह इन व्यक्तियों से रुपये मांग रहे हैं। एक व्यक्ति से प्रति बच्चा 25 हजार रुपये के हिसाब से पांच बच्चों का सवा लाख रुपये मांगने का जिक्र आया है। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को बीएसए सतेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दे दिए थे। बुधवार को बीएसए ने आरोपी सुनील कुमार ने निलंबित कर दिया। उधर, निलंबन कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल मच गई।
विज्ञापन

ये हैं आरटीई के नियम
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत भारत में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार है। इन बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा मिलती है। साथ ही इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बच्चों का नामांकन बिना किसी शुल्क के होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed