{"_id":"61f04078eed1b75c275abeeb","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali283867794","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः देशभक्ति के रंग में सराबोर हुए शहर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः देशभक्ति के रंग में सराबोर हुए शहर के बाजार
विज्ञापन
फूल चौराहे पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे झंडे से सजी दुकानें।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में बुधवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। तमाम सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई। बाजार देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। बाजार में तिरंगा झंडा, टोपी, हैंड बैंड, हेयर बैंड, बिल्ले आदि की खूब बिक्री हुई।
मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार फूल चौराहा, अचल रोड, रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, बन्नादेवी आदि बाजारों में गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं ने जमकर तिरंगा रंग की चीजों की खरीदारी की। केसरिया, हरे व सफेद रंग के बने कई सामान बाजार में आ गये हैं। बाजारों में दुकानें भी तिरंगा रंग में सजी नजर आईं।
रामघाट रोड पर बच्चों ने लगाईं स्टाल
रामघाट रोड पर गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों ने छोटे-छोटेे स्टाल सजा रखें हैं। जिस पर वह तिरंगा झंडा, टोपी, हेयर बैंड, बाइक पर लगाने के लिये छोटे झंडे आदि चीजें बेच रहे हैं।
विज्ञापन
टी शर्ट व तिरंगा रंग की ड्रेस ने बच्चों का मन मोहा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या रामघाट रोड पर छोटे बच्चों की ड्रेस व टी शर्ट ने बच्चों का खूब मन मोहा। इस दौरान कई बच्चे अपने माता पिता ड्रेस को लेने की जिद करते नजर आये।