{"_id":"61f03ceb0354c73d7052c5aa","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali28386671","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गणतंत्र दिवस पर जिले में बरसे पुलिस पदक व सम्मान चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः गणतंत्र दिवस पर जिले में बरसे पुलिस पदक व सम्मान चिह्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस, पीएसी व कारागार प्रशासन में पदकों की बारिश हुई है। जिला पुलिस को पांच, पीएसी को सात व जेल प्रशासन को दो पदक मिलने की घोषणा हुई है। इनमें जिला पुलिस को दो पदक भारत सरकार से, जबकि तीन डीजीपी स्तर से हैं। वहीं पीएसी में डीजीपी स्तर से और जेल में कारागार प्रशासन स्तर से पदक दिए जाएंगे। ये पदक बुधवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पहनाए जाएंगे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भारत सरकार की ओर से सराहनीय सेवा पुलिस पदक के लिए वीआईपी सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार व पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक नेपाल सिंह के नाम की घोषणा हुई है। इसके अलावा डीजीपी स्तर से प्रदेश में 763 पुलिसकर्मियों को सम्मान की घोषणा हुई है, जिसमें डीजीपी के उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से नारकोटिक्स सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, एसओ पाली रामवकील व पुलिस लाइन के एसआई अशोक कुमार को नवाजा गया है।
इसी क्रम में 38वीं वाहिनी पीेएसी के शिविरपाल सुरेश पाल सिंह को शौर्य सिल्वर पदक, प्लाटून कमांडर चंद्रभान सिंह, नेम सिंह को भी शौर्य सिल्वर मेडल, आरक्षी राकेश कुमार व प्रमोद कुमार को सेवा सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला है। 45वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी विजयपाल सिंह को सेवा सिल्वर मेडल, दलनायक सादिक अली को सेवा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजी कारागार की ओर से अलीगढ़ के जेलर पीके सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं जेल चिकित्सालय में कार्यरत फार्मासिस्ट आनंद कुमार पांडेय को भी इसी पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कारागार में कोरोना के दौर में बेहतर प्रबंधन के लिए है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी है।
-जनपदवासियों के साथ साथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशंसा पदक हेतु चयनित होने वाले कर्मियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। ये सभी पदक पुलिस लाइन में बुधवार को कर्मियों को देकर सम्मानित किया जाएगा।
कलानिधि नैथानी, एसएसपी