फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

चुनाव आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां : जफर

Thu, 13 Jan 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रेसवार्ता में जानकारी देते पूर्व विधायक सपा जफर आलम। - फोटो : CITY OFFICE
सपा के पूर्व विधायक जफर आलम ने कहा कि भाजपा के शहर व कोल विधायक निधि से बने गेट को अभी तक ढका नहीं गया, जिससे चुनाव आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं, जबकि बाकी पार्टियों के होर्डिंग और पोस्टर हटा दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपने शिविर कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के गेट को न ढकना जिला प्रशासन व स्थानीय निर्वाचन कार्यालय की उदासीनता को दर्शाता है। दोनों शासन के दबाव में हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कैसे हो सकता है। इस पर सवाल उठना लाजिमी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के मंत्री पद से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सियासत में हवा का रुख दिखता है। इसका मतलब सपा अपने मिशन में कामयाब हो रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि गेट ढकने की शिकायत पर गौर नहीं किया गया तो वह मुख्य निर्वाचन आयोग में शिकायत करेंगे, क्योंकि गेट के बहाने प्रचार-प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं व आशीर्वाद से उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है। इसकी बानगी सेंटर प्वाइंट स्थित एक मॉल के सामने वाल्मीकि समाज के पुनीत की हत्या है। महानगर महासचिव मनोज यादव ने कहा कि मृतक परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पत्रकार वार्ता में सनी सारस्वत, अब्दुल कदीर, शान मियां, आमिर आबिद, कौशल दिवाकर, इसरार सोलंकी, सौरभ वाल्मीकि, तरुण वाल्मीकि, पवन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed