फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आज मनेगी लोहड़ी, गिद्दा-भांगड़ा से मचेगा धमाल

Thu, 13 Jan 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मकर संक्रांति से पहले बृहस्पतिवार को शहर में हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। पंजाबी समाज लोहड़ी जलाकर गिद्दा-भांगड़ा से धमाल मचाएंगे। सुबह गुरुद्वारों में अरदास लगाई जाएगी। इसके बाद भजन-कीर्तन होगा, जबकि समाज के लोग मिलकर शाम को सामूहिक रूप से लोहड़ी का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

आज सुबह से ही समाज के लोग लकड़ियों के ढेर में उपले रखने की व्यवस्था करेंगे। शाम को सामूहिक रूप से जलाकर गिद्दा भांगड़ा करेंगे। इसके लिए जगह-जगह ढोल-नगाड़ों वालों को बुलाया गया है। युवाओं के साथ नव दंपति से लेकर पहले बच्चे के परिवार में शामिल होने की खुशी धूमधाम से मनाई जाएगी। आपसी भाईचारा और खुशी के प्रतीक लोहड़ी के पर्व पर लोग एक-दूसरे को तिल, गुड़, रेवड़ी, पॉपकार्न और मूंगफली का जायजा दिलाएंगे। पंजाबी समाज के अलावा अन्य लोग भी लोहड़ी के जश्न में शामिल होंगे। लोहड़ी से पहले बुधवार को शहर में रेवड़ी, गजक, तिल, मूंगफली, मूंगफली की चिक्की की जमकर बिक्री हुई। लोगों ने एक-दूसरे को उपहार देने के लिए पैकिंग भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed