{"_id":"5e39d5c78ebc3ee5f234377e","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali225817628","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स से वायरस फ्री होने का प्रमाण पत्र लेकर अलीगढ़ आएंगी चीन की कलाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स से वायरस फ्री होने का प्रमाण पत्र लेकर अलीगढ़ आएंगी चीन की कलाकर
विज्ञापन
गृह लक्ष्मी उत्सव व अवार्ड समारोह आएंगी जुआन दू ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में खौफ का पर्याय बन चुका कोरोना वायरस का प्रभाव राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में भी देखा जा सकता है। बुधवार को नुमाइश में होने वाले एक कार्यक्रम में आ रही चाइना की इंडियन क्लासिकल डांसर को लेकर नुमाइश प्रशासन असहज हो गया। इसके बाद आयोजकों ने जब अपनी चिंता से कलाकार को अवगत कराया तो उन्होंने दिल्ली के एम्स से वायरस फ्री होने का प्रमाणपत्र लेकर कार्यक्रम में आने की बात कही। इसके बाद ही डांसर का कार्यक्रम में आने का रास्ता साफ हुआ।
नुमाइश में पांच फरवरी को गृह लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा कृष्णांजलि नाट्यशाला में दोपहर दो बजे से 9वां गृह लक्ष्मी उत्सव एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रथम इंडिया इंटरनेशनल कल्चरल अवार्ड चाइना की इंडियन क्लासिकल आर्टिस्ट जुआन दु को दिया जा रहा है, जो अपने भारतीय कथक गुरू प्रदीप्तो कुमार के साथ यहां आकर ग्रहण करेंगी। चाइना में इन दिनों कोरोना वायरस का कहर है। वहां से आने वाले लोगों को बेहद सघन निगरानी में रखा जा रहा है।
कार्यक्रम से जुड़े पंकज धीरज ने बताया कि हालांकि, जुआन पिछले डेढ़ वर्ष से दिल्ली में रह रही हैं और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। लेकिन हालात को देखते हुए इस तरह की बातें लगातार उठ रही थीं। अब जुआन दिल्ली के एम्स से कोरोना वायरस फ्री होने का प्रमाण पत्र लेकर आएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की प्रतिष्ठित महिलाओं को गृहलक्ष्मी अवॉर्ड-2020 से अलंकृत किया जाएगा।