{"_id":"5e14f2098ebc3e88163392d1","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali223443655","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने लोहे की रॉड से फाड़ा युवक का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने लोहे की रॉड से फाड़ा युवक का सिर
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र के गांव करसुआ में दबंगों ने चार माह पुरानी खुन्नस में एक युवक को लोहे की रॉड से इस तरह पीटा कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। नाजुक हालत में युवक का क्वार्सी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं दबंग गांव में यह धमकी देते फिर रहे हैं कि अगर जेल जाना पड़ा तो वह उसे मौत के घाट उतारकर ही जेल जाएंगे। इधर, थाना पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि गांव करसुआ निवासी जोगेंद्र सिंह का छोटा बेटा किशन उर्फ कान्हा मंगलवार सुबह जागने के बाद दातुन करते हुए घर के बाहर खड़ा हो गया था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे दबंग पक्ष के तीन युवकों ने पीछे से उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। वह पहले ही वार में नीचे आ गिरा, इसके बाद उसे फावड़े की बटों से बेरहमी से पीटा गया।
शोर शराबे पर हमलावर वहां से भाग गए। उसकी हालत नाजुक बताई गई है और सिर में गंभीर चोट हैं। कान्हा के पिता के अनुसार गांव में दबंग यह कहते फिर रहे हैं कि वह बच गया है। अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो उसे मारकर ही जाएंगे। इधर, एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।