फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

एटा चुंगी पर बिजली विभाग के कर्मचारी को मारी गोली, घायल

Sat, 21 Dec 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गोली से घायल विकास । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एटा चुंगी चौराहे के पास शुक्रवार रात बिजली विभाग के एक कर्मचारी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली युवक की कमर को रगड़ती हुई निगल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। गोली चलने से एटा चुंगी पर अफरातफरी मच गई। परिवारीजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

विकास पुत्र पन्नालाल निवासी सराय बुजुर्ग, सासनी गेट बिजली विभाग में कर्मचारी है। वर्तमान में वह अकराबाद में तैनात है। शुक्रवार रात को वह ड्यूटी खत्म कर बस से घर आ रहा था। एटा चुंगी पर उसके बस से उतरते ही अज्ञात हमलावर ने उसे गोली मार दी। गोली युवक की कमर को रगड़ती हुई निगल गई। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

चौराहा पर खड़ी पुलिस युवक को लेकर तत्काल दीन दयाल अस्पताल पहुंची, जहां से घायल को जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार युवक पर गोली किसने और क्यों चलाई इसकी जांच जारी है। परिवार वाले किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed