{"_id":"5db0ac608ebc3e93b24e50ee","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali217056257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसालों में मिली थी भुसी, रंग व घास की पत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसालों में मिली थी भुसी, रंग व घास की पत्तियां
विज्ञापन
देहली गेट क्षेत्र स्थित मसालों की फैक्टरी में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को अशरफपुर जलालपुर खैर रोड देहलीगेट थाना पर जेपी गोल्डन के नाम से चल रहे मसाला पिसाई एवं पैकिंग प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मसालों में भूसी, रंग, घास की पत्तियां एवं गेहूं की भुसी की मिलावट होते रंगे हाथों पकड़ी। टीम ने यहां से मसाले एवं अपमिश्रकों के 13 नमूने भरे। 32 क्विंटल मसाला व अपमिश्रक सीज कर दिया। दो अन्य स्थानों से पापे, सोनपापड़ी व खोये की बफी के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अशरफपुर जलालपुर खैर में जेपी गोल्डन के नाम से चल रहे जयवीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह के मसाला पिसाई एवं पैकिंग प्रतिष्ठान पर मिलावटी मसाला बनाया जाता है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब इस फैक्ट्री पर छापा मारा गया। इस दौरान प्रतिष्ठान में मसाले के साथ मसालों में मिलाने के लिए रखी भूसी, रंग, घास की पत्तियां, गेहूं व चावल की भुसी बरामद हुई। इन्हें मिलाकर पिसता हुआ मसाला पाया गया।
कारोबारी खाद्य लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। मसालों में मिलाये जाने वाले अपमिश्रक के 13 नमूने भरे गए। 32 क्विंटल मसाले व अपमिश्रक सीज किये गए। पता चला कि यह लोग धनियां में गेहूं की भुसी व हल्दी में चावल मिलाकर पीसते थे। इसके अलावा इकबाल पापे वाले , महमूद नगर, देहलीगेट, पर इकबाद ब्रांड पापे का नमूना लिया गया। यही नहीं रामश्याम कालोनी खैर पर राम किशोर से सोनपापड़ी व खोये की बर्फी का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर, सैयद इबादुल्लाह, प्रमोद यादव, ओमवीर सिंह, राजीव, अनिल सिंह, अमर बहादुर सरोज, मनोज कुमार सरोज व जसप्रीत कौर आदि शामिल थे।