फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कूलर में पानी भरने के दौरान युवक को लगा कंरट, मौत

Thu, 29 Aug 2019 04:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सौरभ का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधी पार्क इलाके की सराय दीनदयाल में रहने वाले एक युवक की बुधवार को कूलर में पानी भरने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। युवक की छह माह पहले शादी हुई थी। परिवार में घटना से कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सौरभ वार्ष्णेय (27) पुत्र स्व: शांतिस्वरुप वार्ष्णेय निवासी सराय दीनदयाल, गांधी पार्क की दुबे पड़ाव चौराहा के पास फूलों की दुकान थी। छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक सौरभ के भाई गौरव के मुताबिक बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब भाई कूलर में पानी भरने गया। बाल्टी में लेकर जैसे ही उसने कूलर की टंकी में पानी डाला उसके शरीर में करंट दौड़ पड़ा। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिवार वालों से देखा तो उसे तत्काल जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों ने हालत देख भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद क्वार्सी स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। भाई की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांधी पार्क पुलिस के अनुसार शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed